संदेशखाली मामले को लेकर धर्मतला में बुद्धिजीवियों ने निकाली रैली

कोलकाता, 13 फरवरी (हि.स.)। संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार की पराकाष्ठा के खिलाफ आखिरकार मंगलवार को कोलकाता के कुछ बुद्धिजीवियों की नींद खुली। मंगलवार को संदेशखाली की घटना के खिलाफ कोलकाता के बुद्धिजीवी सड़क पर उतरे और धर्मतला से मेओ रोड स्थित गांधी प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला गया। संदेशखाली घटना पर कामदुनी विरोध में आवाज उठाने वाली मौसमी टुम्पा समेत कामदुनी कांड के लोगों के साथ संयुक्त संग्रामी मंच के लोगों ने मंगलवार को राजपथ पर रैली निकाली। मंगलवार को रैली में रुद्रनील घोष, शंकू देव पांडा, समीर आइच व अन्य उपस्थित थे। रैली के माध्यम से कोलकाता के बुद्धिजीवियों ने संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे बर्बरता को रोकने की मांग की। साथ ही उन्होंने दोषियों को सख्त सजा देने की भी मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर