भाजपा कार्यकर्ता की मां की मौत को लेकर सोमवार पोलबा में तनाव

हुगली, 13 फरवरी(हि. स.): हुगली जिले के पोलबा के सुगंधा इलाके में एक परित्यक्त कारखाने के पास जंगल से सोमवार शाम एक महिला का रक्तरंजित शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान ज्योत्सना जाना(55) के रूप में हुई है। महिला सोमवार दोपहर से ही लापता थी।

महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है। खबर सुनते ही स्थानीय बीजेपी नेतृत्व सोमवार रात ज्योत्सना के घर गया। सूत्रों के मुताबिक, उनके बेटे राजकुमार जाना बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

ज्योत्सना जाना के दो बेटे राजकुमार और रवि जाना पोलबा के सुगंधा ग्राम पंचायत के जगन्नाथबाटी गांव में रहते हैं। दोनों बेटे आंध्र प्रदेश में आभूषण का काम करते हैं। ज्योत्सना के पति ईंट भट्ठा चलाते थे। पति-पत्नी वहीं रहते थे। ज्योत्सना का अक्सर अपने लड़कों के घर आना-जाना लगा रहता था। ज्योत्सना के पति पूर्णचंद्र का स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए वह अपने पति के साथ ईंट भट्ठे पर रहती थी। बेटे ज्योत्सना जाना की पत्नी पारमिता जाना ने कहा कि उनकी सास का कहीं पता नहीं चल रहा था। इसके बाद उनका शव ईंट-भट्ठे के पास एक परित्यक्त रासायनिक कारखाने की झाड़ियों में पड़ा मिला। परमिता का दावा है कि उसकी सास की हत्या की गई है।

भाजपा के प्रदेश सचिव दीपांजन गुहा ने कहा ''''हमारे एक कार्यकर्ता की मां की हत्या कर दी गई है। उनका बेटा हमारी पार्टी का सक्रिय सदस्य है। लड़के ने फोन कर इस घटना की जानकारी दी। हमें खबर मिली है। पता चला है कि गला काटकर कच्चू पत्तों से ढक दिया गया था। पुलिस शव को लेकर तुरंत चली हो गई। हमें संदेह है। मामले की उचित जांच होनी चाहिए।''''

हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय

   

सम्बंधित खबर