जगदलपुर : वार्ड चलो घर घर चलो अभियान में भाजपाई पहुंचे घर-घर
- Admin Admin
- Feb 14, 2024
जगदलपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे 10 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख रूप से भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वार्ड चलो घर-घर चलो अभियान के तहत भाजपा जिला मंत्री नरसिंग राव की उपस्थिति में बुधवार को गुरु गोविंद सिंह वार्ड के झाड़ेश्वर मंदिर से होते हुए तालाब चौक तक अभियान की शुरुआत की गई। निगम क्षेत्र अंर्तगत गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे बुधवार को भाजपाइयों ने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
जिला मंत्री नरसिंग राव ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब देश एवं प्रदेश में शासन करने वाली सरकारों में मोदी और विष्णु देव साय की सरकार सर्वाधिक सफल हो रही है। जिनके कार्यकाल में अपराध एवं भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से सर्व समाज के पात्र परिवारों को बड़े स्तर पर लाभ मिल रहा है।
पूर्व पार्षद संग्राम सिंह राणा ने कहा मोदी सरकार ने विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के साथ ही सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करते हुए विकास को नई रफ्तार प्रदान की है। घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील किया गया। केंद्र सरकार गरीबों की कल्याण के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चल रही है इसमें गरीबों को क्या-क्या लाभ मिल सकता है और लोग कैसे लाभ ले सकते हैं इसके बारे में भी बताया गया।
इस दौरान फुलेश्वरी कराई, दयामनी बघेल, श्याम सुंदर बघेल, सुरेश कश्यप,रुकमणि पटेल, ललिता, जमुना समरथ , फूलो, भारती, कनक,जानकी, निर्मला, सुलोचना, श्यामबती पटेल सहित वार्ड वासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे