मंदसौर: विधायक जैन ने विधानसभा में की मंदसौर को नगर निगम का दर्जा देने की मांग

मंदसौर, 14 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान मंदसौर के कांग्रेस विधायक विपिन जैन मंदसौर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिये जाने की मांग रखी। शून्यकाल के दौरान विधायक जैन ने इस संदर्भ में कहा कि मंदसौर नगर का विस्तार लगातार जारी है। नगर पालिका की सीमा के बाहर भी काॅलोनियों का विस्तार होने के साथ ही शहरी आबादी निवास कर रही है। लगातार विस्तार के चलते वर्तमान में मंदसौर नगर की आबादी क्षेत्र संजीत मार्ग, सीतामऊ मार्ग के अलावा महू नीमच रोड के साथ ही रेवास देवडा मार्ग के बायपास के दूसरी तरफ तक जा पहुंची है। इस दृष्टि से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर मंदसौर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया जा सकता है।

विधायक जैन ने कहा कि मंदसौर नगर पालिका का नगर निगम में उन्नयन होने से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और सुविधाओं का विस्तार होगा वहीं लंबे समय से जनता और जनप्रतिनिधियों की भी मांग पूरी हो जायेगी।

क्षेत्र में अवैध कॉलोनीयो में मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाये’

विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को जैन द्वारा मंदसौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अवैध कॉलोनीयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। विधायक जैन ने तारांकित प्रश्न क्रमांक 1335 अंतर्गत 74 चिन्हित अनाधिकृत कालोनियों का मामला उठाते हुये कहा कि काॅलोनीवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इन 74 काॅलोनियों में से अधिकांश मंदसौर नगर पालिका क्षेत्र में हैं लेकिन भारी भरकम विकास शुल्क के कारण इन अवैध काॅलोनीवासियों को मूलभुत सुविधायें प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया

हिन्दुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर