वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ

सिलीगुड़ी, 14 फरवरी (हि.स.)। आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुआ आखिरकार बुधवार को वन विभाग के पिंजरे में फंस गया है। घटना जिले के मेटेली ब्लॉक के नागेश्वरी चाय बागान की है।

दरअसल, नागेश्वरी चाय बागान इलाके में कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक मचा हुआ था। जिसे देखते हुए वन विभाग द्वारा कुछ दिन पहले नागेश्वरी चाय बागान के सेक्शन-2 में पिंजरा लगा दिया गया था। इसी पिंजरे में तेंदुआ फंस गया जिसे श्रमिकों ने देखा और सूचना वन विभाग के खुनिया रेंज को दी। सूचना पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर