बीरभूम के दौरे पर जाएंगी ममता

बोलपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीरभूम का दौरा करेंगी।

सूत्रों के अनुसार, वे 17 फरवरी बीरभूम पहुंचेंगी और 18 फरवरी को सिउड़ी में प्रशासनिक बैठक करेंगी। मुख्यमंत्री ने पहले ही तय कर लिया था कि अणुब्रत तस्वीर को सामने रखकर ही आगामी लोकसभा चुनाव में बीरभूम के संगठन की कमान कोर कमेटी संभालेगी। इसके अलावा काजल शेख को कोर कमेटी से बाहर कर दिया गया है। इसलिए चुनाव से पहले पार्टी की अंदरूनी स्थिति को संभालने के लिए मुख्यमंत्री खुद बीरभूम में जा रही हैं। हालांकि विपक्ष का दावा है कि मुख्यमंत्री आ भी जाएं तो भी बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस को कोई बचा नहीं पाएगा।

दरअसल, अणुब्रत मंडल गौ तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ में है। तृणमूल-कांग्रेस और जिला प्रशासन सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं है, मुख्यमंत्री प्रशासनिक बैठक करेंगी। मुख्यमंत्री 17 फरवरी को बोलपुर पहुंचेगी। बल्लभपुर जंगल में रंगबितान गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी 18 फरवरी को वह सिउड़ी में प्रशासनिक बैठक करेंगी। मुख्यमंत्री उसी दिन कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर