आरएसएस एक सकारात्मक शक्ति : मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता, 16 फरवरी (हि.स.)। गुरुवार को विधानसभा में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली घटना के पीछे आरएसएस का समर्थन होने की बात कही थी। लेकिन बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आरएसएस को एक सकारात्मक शक्ति बताया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि आरएसएस कोई नकारात्मक ताकत नहीं है। यह एक सकारात्मक शक्ति है। पूरे भारत में, पूरी दुनिया में इसके 12 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। आरएसएस के जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं है, जिसने देश के लिए इतना कुछ किया हो।

आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को स्वयं खारिज करते हुए बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि वह एक मार्च से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि 'मैं एक तारीख से प्रचार करूंगा। मैं चुनाव प्रचार के दौरान अंत तक रहूंगा। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर