कांग्रेस ने नैनीताल में 8 मंडलम का किया गठन, की अध्यक्षों की नियुक्ति
- Admin Admin
- Feb 17, 2024
नैनीताल, 17 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी भी आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिये भाजपा की राह पर चलती नजर आ रही है। इस कड़ी में प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश न्यूनतम 3 से अधिकतम 8 बूथों को मिलाकर एक ‘मंडलम’ का गठन किया जा रहा है।
इस क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बताया कि नगर के 39 बूथों को 8 भागों में बांट कर 8 मंडलम का गठन पर उनके अध्यक्षों के रूप में कैलाश अधिकारी, मुकेश जोशी, कुंदन बिष्ट, सावित्री सनवाल, बंटू आर्या, जयंत उप्रेती व गौरव कुमार की विभिन्न बूथों के लिये नियुक्ति कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज