जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक

लखनऊ, 18 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जैन मुनि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आध्यात्मिक जागृति के लिए लोगों को दिए गए उनके बहुमूल्य संदेश सदैव याद किए जाएंगे। महाराज जी ने जीवनपर्यंत समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ गरीबी उन्मूलन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति हेतु ईश्वर से कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/दिलीप

   

सम्बंधित खबर