विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुईं हल्द्वानी निवासी प्रवक्ता इन्द्रा तिवारी

हल्द्वानी, 19 फ़रवरी (हि.स.)। दुनिया के सबसे बड़े कवि सम्मेलन में प्रतिभाग कर हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रवक्ता इन्द्रा तिवारी ”इन्दु“ ने विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड ने बुलंदी संस्था को कवि सम्मेलन आयोजित करने के लिए संस्थापक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज प्रकाश को रिकार्ड बनाने पर सम्मानित किया है। इस अवसर पर इन्द्रा की तीसरी किताब “ भक्ति के रंग प्रभु के संग” का भी विमोचन किया गया।

हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित उक्त आयोजन में दुनिया के 55 देशों के हिंदी कवियों सहित 1205 कलमकारो ने प्रतिभाग किया। साथ ही यह आयोजन 220 घंटे तक आयोजित हुआ। बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे का वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर तीन बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं। इन्द्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक विवेक कश्यप, प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर