डॉक्टर एके जैन सेवारत्न पुरस्कार से सम्मानित

डॉक्टर ए के जैन

हरिद्वार,19 फरवरी (हि.स.)। हरिद्वार के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एके जैन को संघ परिवार की संस्था स्वामी विवेकानन्द स्वास्थ्य मिशन द्वारा सेवा रत्न पुरस्कार दिया गया है। डॉ. जैन ने केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री के दूरस्थ अस्पतालों में सेवा की है। उन्हें यह पुरस्कार आम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

डॉक्टर एके जैन हरिद्वार के राजकीय हरमिलाप चिकित्सालय में वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक रहे हैं। उसके बाद उन्होंने कलाशील क्लीनिक के नाम से हड्डी रोग उपचार हेतु एक चिकित्सालय भी शुरू किया। उनकी गिनती देश के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञों में होती है। डॉ. जैन हरिद्वार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे है।

हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर