संगठन में नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

अररिया फोटो:नव मनोनीत अधिकारियों का स्वागतअररिया फोटो:नव मनोनीत अधिकारियों का स्वागतअररिया फोटो:नव मनोनीत अधिकारियों का स्वागतअररिया फोटो:नव मनोनीत अधिकारियों का स्वागतअररिया फोटो:नव मनोनीत अधिकारियों का स्वागत

अररिया, 02फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से संगठन में नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।फारबिसगंज महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रजत सिंह ने की।

मौके पर नगर अध्यक्ष रजत सिंह ने भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रघुनंदन साह,नमो ऐप्प के प्रदेश सह संयोजक अविनाश कन्नौजिया अंशु,महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नमो ऐप्प के क्षेत्रीय प्रभारी शिवानी सिंह एवं नगर मंत्री नंदन ठाकुर को वार्ड पार्षद चुनाव में विजयी होने पर बधाई दिया।कार्यकर्ताओं ने सभी नव मनोनीत नेताओं को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी।

मौके पर भाजपा नेता रघुनंदन साह,अविनाश कन्नौजिया अंशु,शिवानी सिंह एवं नंदन ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है,उसे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ मिलाकर एवं वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करूंगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं,उनका सम्मान सदैव सर्वोपरि रहेगा ।उनलोगों ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए विजय संकल्प के साथ पूरी मजबूती से जुट जाने की अपील की।

मौके पर युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार,नगर महामंत्री प्रसेनजीत चौधरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन,शिवराम शर्मा,सतीश श्रीवास्तव,संदीप कुमार,अरुण निराला,पप्पू राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर