काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथियों की गणना 27 से

काजीरंगा (असम), 20 फरवरी (हि.स.)। काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में आगामी 27 फरवरी से हाथियों की गणना की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले हाथियों की गणना के अनुरूप काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व वन प्राधिकरण ने मंगलवार से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर सोनाली घोष ने बताया कि गणना संबंधी सात दिवसीय तैयारी 26 फरवरी तक चलेगी, जिसमें पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग, नगांव वन्यजीव प्रभाग और बिश्वनाथ वन्यजीव प्रभाग शामिल हैं। इनमें से वे क्षेत्र शामिल हैं, जहां वर्तमान में हाथियों को रखा गया है। इसके बाद मूल गणना 27 फरवरी को की जाएगी। इसके अलावा 28 फरवरी को सामान्य निरीक्षण होगा।उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2017 की गणना में काजीरंगा में हाथियों की संख्या 1064 थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर