अनूपपुर: समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के साथ, विकास और समृद्धि के लिए एक इंजन है- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सिंह

इंगांराजवि में विदेश नीति पर व्याख्यान और कुलपति की पुस्तक का विमोचन

अनूपपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। भारत वाणिज्य, ऊर्जा, पर्यावरण और भू-राजनीतिक स्थिरता के मामले में दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक है। समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के साथ, यह विकास और समृद्धि के लिए एक इंजन है। भारत की स्टार्ट–अप सफलता की कहानी जीवन को आसान बनाने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी के उपयोग से प्रेरित है। इस क्षेत्र में हमारे संयुक्त प्रयासों से दुनिया के समक्ष क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की क्षमता है। विश्वास है कि प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के सपने को मूर्त रूप देने में आप जैसे युवाओं का योगदान शीर्ष पर होगा। उक्त बात बुधवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह अनूपपुर जिले स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में विदेश नीति पर व्याख्यान देते हुए एवं पुस्तक 'बात उन दिनों की है' का विमोचन में कहीं।

राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने पुस्तक विमोचन करते हुए कहा कि इसमें प्रकाशित कहानीयां मिट्टी से जुड़ी हुई हैं, जो हमें देश की माटी की याद दिलाती है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट को वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर व्योमकेश त्रिपाठी ने पटल पर रखा तथा प्रोफेसर आलोक श्रोत्रीय (डीन अकादमिक) द्वारा 'बात उन दोनों की है' पुस्तक की समीक्षा की गई। कुलपति प्रोफ़ेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने पुस्तक रचना के दौरान आए रोचक प्रसंगों को सभा के समक्ष रखा और पुस्तक में सहयोग करने वाले व्यक्तियों रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव, युगांक सिंह एवं गौरव सिंह को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफ़ेसर एन.एस.एच.एन. मूर्ति, प्राध्यापकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला/नेहा

   

सम्बंधित खबर