अशोकनगरः ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

अशोकनगर, 22 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों को लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्राम रहटवास के पास हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, टांडा चक्का गांव के रहने वाले ज्योति सिंह बंजारा (20) और अरविंद बंजारा (25) रिश्ते में चाचा भतीजा थे। दोनों गुरुवार सुबह रहटवास गांव में फसल की कटाई करने के लिए गए थे। शाम को बाइक से घर लौटते वक्त सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर