बम बरामद होने से हड़कंप

मुर्शिदाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। जिले के खड़ग्राम थाना अंतर्गत भातकंडा इलाके में शुक्रवार सुबह भारी मात्रा में बम बरामद होने से हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, इलाके में एक तालाब के किनारे लावारिस बाल्टी से 26 बम बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि एक साथ इतने बम मिलने की यह पहली घटना है। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भातकंडा गांव में एक तालाब के किनारे लावारिस हालत में कई बम पड़े हैं। इसके बाद खड़ग्राम थाने की पुलिस मौके पर गयी। जगह को घेर लिया गया और बमों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को सूचित कर किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रात के अंधेरे में बदमाशों ने तालाब के किनारे बम फेंका है। खड़ग्राम थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर