लुधियाना जेल में कैदी भिड़े, दो घायल

चंडीगढ़, 23 फरवरी (हि.स.)। पंजाब के लुधियाना सेंट्रल जेल में गुरुवार की रात कैदियों के दो गुटों बीच हुए खूनी संघर्ष में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो अन्य को चोटें आई हैं। लुधियाना जेल में इससे पहले भी कैदियों के बीच हंगामा होता रहा है।

ताजा घटनाक्रम में बीती रात दो कैदियों ने नशे में धुत होकर एक-दूसरे पर वार किया। दोनों कैदी हत्या के केस में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। उन्होंने बैरक के बाहर पड़ी ईंटों से एक दूसरे पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने सभी कैदियों को बैरकों में बंद कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए कैदी हरप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य घायल कैदियों को जेल के अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव/दधिबल

   

सम्बंधित खबर