नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें कार्यकर्ता : काशीनाथ महतो

खूंटी, 24 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू और प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो के नेतृत्व में शनिवार को सिंदरी और पिस्का हातू में ग्राम परिक्रमा योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दिल्ली से आए भाजपा नेता मनोज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से गरीब जनता को मिले लाभ और योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। काशीनाथ महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में देश के साथ ही गरीबों का जितना विकास हुआ है, वह सही में अकल्पनीय लगता है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि हम तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगे और अपने-अपने क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनायेंगे।

इस मौके पर प्रमंडलीय प्रभारी संतोष साहू, रांची महानगर अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री सुरेंद्र नाथ, रांची जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष कामेश्वर महतो, भाजपा के मंडल के अध्यक्ष मोती पातर, एसटीम मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय मुंडा, पीतांबर मांझी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर