म.प्र.: ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं से कर रहे भेंट

ग्वालियर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। दौरे के प्रथम चरण में अमित शाह सबसे पहले ग्वालियर पहुंचे। यहां से खजुराहो और फिर भोपाल जाएंगे। शाह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देने आए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह ग्वालियर पहुंचे। होटल आदित्याज में शाह ग्वालियर और चंबल कलस्टर प्रबंध समिति के साथ बैठक कर रहे हैं। वे दोपहर 2.25 बजे खजुराहो पहुंचेंगे। यहां मेला ग्राउंड में बूथ समिति सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यहां से शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वृहद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6.20 बजे दमन के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर होटल आदित्याज तक शाह के साथ आए, लेकिन इसके बाद वे वापस चले गए।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश

   

सम्बंधित खबर