कांग्रेस के 5 पार्षद टूटकर भाजपा में आए, नगरपालिका बोर्ड के अल्पमत में आने की आशंका

मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सानिध्य में कांग्रेस परिषदों ने ली भाजपा की सदस्यता।मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सानिध्य में कांग्रेस परिषदों ने ली भाजपा की सदस्यता।मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सानिध्य में कांग्रेस परिषदों ने ली भाजपा की सदस्यता।मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सानिध्य में कांग्रेस परिषदों ने ली भाजपा की सदस्यता।

डूंगरपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। सागवाड़ा नगरपालिका के वर्तमान बोर्ड में कांग्रेस के 5 पार्षद टूटकर भाजपा में शामिल हो गए जिसके बाद नगरपालिका बोर्ड के अल्पमत में आने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को राजस्थान सरकार के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सानिध्य में कांग्रेस के नगर महामंत्री प्रकाश खटिक सहित कांग्रेस के 5 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में वार्ड नंबर 21 के पार्षद आशीष गांधी, वार्ड नंबर 17 की पार्षद मीना सेवक, वार्ड नंबर 10 की पार्षद आशा खटिक, वार्ड नंबर 3 के पार्षद विमल कलासुआ एवं वार्ड नंबर 26 के पार्षद विशाल यादव सहित लालशंकर सेवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों से प्रभावित होकर एवं विश्व पटल पर भारत की बढ़ती हुई ताकत एवं साख को देखते हुए भाजपा जॉइन की।

भाजपा सागवाड़ा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट ने बताया कि जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद कनकमल कटारा, सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा समेत कई भाजपा दिग्गज इस दौरान मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले वागड़ अंचल में मालवीय के बाद ये दूसरा बड़ा झटका है। गौरतलब है कि सागवाड़ा से कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी दिनेश खोड़निया के भाई नरेंद्र खोड़निया वर्तमान में नगरपालिका अध्यक्ष हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/संतोष व्यास/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर