लालकृष्ण आडवाणी को सम्मान मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष : शशिशेखर झा
- Admin Admin
- Feb 03, 2024
सहरसा,03 फरवरी (हि.स.)।भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को भाजपा नेता शशिशेखर झा सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामना दी।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा के तीसरे नेता हैं। साथ ही अब तक भारत रत्न से सम्मानित लोगों में वे 50वीं शख्सियत हैं।श्री झा ने कहा देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया था और वे देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। वे देश के गृहमंत्री और सूचना-प्रसारण मंत्री भी रहे। उनकी संसदीय कार्यशैली हमेशा अनुकरणीय रहेगी।सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी दशकों तक पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है।
उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किए हैं।भाजपा के फाउंडर मेंबर्स,7वें उपप्रधानमंत्री रहे।आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उपप्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच एनडीए सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जीवन भर ऋणी रहेगा !श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा से आम लोगो के साथ भाजपा के सभी कार्यकर्ता के लिए उत्साह है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा