एमएलए हॉस्टल में विधायक के सुरक्षाकर्मी का शव बरामद

कोलकाता, 03 फरवरी (हि. स.)। महानगर स्थित एमएलए हॉस्टल में शनिवार सुबह एक विधायक के सुरक्षा गार्ड का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तकरीबन पांच बजे एमएलए हॉस्टल के गेट नंबर 2 के कैंपस में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। खोजबीन के बाद देखा गया कि पुरुलिया के बंदवान के विधायक राजीव लोचन सोरेन के सुरक्षा गार्ड का शव बालकनी नंबर 419 के नीचे जमीन पर पड़ा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक का नाम जयदेव घराई था। वह राज्य पुलिस में कांस्टेबल था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। है। सुरक्षा गार्ड कैसे गिरा या किसी ने उसे ऊपर से धक्का दिया, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फोरेंसिक टीम ने दुर्घटनास्थल से नमूने एकत्र कर किए। जांचकर्ताओं का कहना है कि सुरक्षा गार्ड मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। पुलिस उपायुक्त भी घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे।

हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय

   

सम्बंधित खबर