भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रत्येक गांव में होगा 24 घंटों का प्रवास : दिवाकर सिंह
- Admin Admin
- Feb 05, 2024
सहरसा,05 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के 4 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान के लिए जिलास्तर पर युद्ध स्तर की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने सूची जारी कर जिले के तमाम पार्टी पदाधिकारियों और विधायक को गांव में 24 घण्टे प्रवास करने को कहा।दिवाकर सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर, गांव-गांव लेकर जाए।विकास की उस यात्रा में हमारे गांव भी अव्वल रहे। ऐसी दृष्टि से गांव चलो अभियान 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले गांव चलो अभियान में प्रवासी कार्यकर्ता को गांव क्षेत्र में हर बूथ पर प्रवास के लिए भेजना है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राष्ट्र द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें मंडल के प्रत्येक गांव में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में 24 घंटे प्रवास पर रहेगा।इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व वाली सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण,युवाओं को रोजगार,किसान सम्मान निधि,जनधन खाता,गरीब कल्याण अंत्योदय राशन योजन आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे।वही मधेपुरा लोकसभा की रिकॉर्ड तोड़ मतों से पुनः विजयी बनाने के लिए आम जनों से सुझाव भी प्राप्त करेंगे। इस दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को सफल बनाना है और 2024 में एक बार पुनः नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए एकजुट होकर पार्टी के हाथ मजबूत करने है।जिले में 2000 ग्रामीण व नगरीय बूथों में लगभग 2500 कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। अभियान के प्रथम चरण में जिला स्तर पर सभी मंडलों के संयोजक व सहसंयोजक बनाने का कार्य किया जा चुका है। दूसरे चरण में प्रवासी के रूप में गांव में पहुंचने वालों का चयन किया जा रहा है जो कि गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे। तीसरे चरण में अभियान के संदर्भ में समीक्षा बैठक का आयोजन सभी मंडलों में किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा