मध्य शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मालदा पहुंचे

मालदा, 06 फरवरी (हि.स.)। माध्यमिक परीक्षा 2024 में एक के बाद एक प्रश्न लीक के आरोपों से मालदा में हड़कंप की स्थिति है। जिस वजह से सिलीगुड़ी के बाद मंगलवार को मध्य शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रामानुज गांगुली मालदा पहुंचे। उन्होंने सुबह परीक्षा शुरू होते ही इंग्लिश बाजार स्थित रायग्राम हाई स्कूल का निरिक्षण किया। इसके बाद मालदा सभी भी परीक्षा केंद्रों की समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने किया।

दरअसल, माध्यमिक विद्यालय पहले दिन ही रायग्राम उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र से प्रश्न लीक होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद तीन परीक्षार्थी के परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई थी। दूसरे दिन भी अंग्रेजी की परीक्षा में यही शिकायत सामने आई थी। वहीं, आज भूगोल की परीक्षा है। जिस वजह से इस दिन परीक्षा शुरू होते ही बोर्ड अध्यक्ष केंद्रों की व्यवस्था जांचने पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर