जबलपुरः कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मुख्य पटाखा बाजार को किया सील
- Admin Admin
- Feb 07, 2024
जबलपुर, 7 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर जागरूक हुए प्रशासनिक विभाग ने बुधवार को शहर के पटाखा भंडारण क्षेत्र में निरीक्षण किया। ग्रीन सिटी स्थित मुख्य पटाखा बाजार के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने जांच करने पर कई खामियां पाई, जिसके चलते मुख्य फटाका बाजार को सील कर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि उक्त बाजार में सुरक्षा के जो भी नियम कानून है। उनका दुकानदारों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। साथी ही दुकानदारों ने कितना स्टॉक रखा है, इसका भी मेंटेनेंस दुकानदारों द्वारा ठीक से नहीं किया जा रहा है। इन सभी चीजों को देखते हुए पटाखा बाजार को सील कर दिया गया है।
कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि अगर कहीं अवैध पटाखा फैक्ट्री पाई जाती है तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।| गलगला गुरंदी बाजार में बनी पटाखो की दुकानों मैं पहुंच कर सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नीमखेड़ा स्थित पटाखा फैक्ट्री का भी टीम के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक/मुकेश