माध्यमिक परीक्षा के डर से अजमेर भागी दो छात्राओं को वापस ले आई पुलिस

माध्यमिक परीक्षा के डर से अजमेर भागी दो छात्राओं को वापस ले आई पुलिस

हुगली, 07 फरवरी (हि.स.)। गत 29 जनवरी से लापता माध्यमिक छात्रों को बुधवार को रिषड़ा थाने की पुलिस वापस ले आई।

दरअसल, गत 29 जनवरी रिषड़ा नगरपालिका के वार्ड संख्या-5 स्थित आरएन शाह रोड इलाके से दो लड़कियां ट्यूशन पढ़ने निकली और लापता हो गई थीं। उस रात करीब साढ़े दस बजे छात्राओं ने अपने घर फोन किया और कहा कि वे खतरे में हैं। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। इसके बाद छात्राओं के परिवार के लोगों ने रिषड़ा थाने से संपर्क किया। पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। पुलिस ने लापता लड़कियों की तस्वीर अन्य थानों के साथ साझा किया। जीआरपी को भी मैसेज किया गया। छात्राओं के मोबाइल का आखिरी टावर लोकेशन बर्दवान दिखा तो पूर्व एवम् पश्चिम बर्दवान पुलिस के कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गयी।

चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर अमित पी जोगलवी ने खुद मामले को देखना शुरू किया। अगले दिन पता चला कि दो छात्राएं राजस्थान के अजमेर शरीफ में हैं। चंदननगर कमिश्नरेट की पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया और दो लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया। इसके बाद रिषड़ा थाने से एक टीम अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुई। बुधवार सुबह पुलिस उन्हें लेकर लौट आई।

सूत्रों के अनुसार माध्यमिक परीक्षा की तैयारी नहीं होने के कारण दोनो छात्राएं अपने घरों से भाग गई थीं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर