बंगाल विधानसभा में बजट के समय ममता पर लगा राष्ट्रगान के अपमान का आरोप
- Admin Admin
- Feb 08, 2024
कोलकाता, 08 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को राज्य सरकार की ओर से बजट पेश किया गया है। मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बजट पेश किया है। हालांकि इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा है।
दरअसल बजट पेश करने के समय राज्य सरकार की ओर से राज्य गीत गया गया। इधर जैसे ही बजट पेश करने की शुरुआत हुई, भाजपा विधायक राष्ट्रगान गा रहे थे। उस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टिप्पणी करते हुए राज्य गीत पर बात करनी शुरू कर दी जिसे लेकर उन पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा है।
नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि ममता बनर्जी की आदत रही है देश और राष्ट्रगान का अपमान करना। हालांकि इसके खिलाफ पार्टी की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई जाएगी या नहीं, इस बारे में शुभेंदु अधिकारी ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश /गंगा