राजगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत

राजगढ़, 8 फरवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम बांचापुरा जोड़ के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम बांचापुरा जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे गोवर्धनसिंह (52) पुत्र श्रीलाल तंवर निवासी अभयपुर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल गोवर्धनसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर