विधानसभा अध्यक्ष देवनानी नागपुर जायेंगे

जयपुर, 9 फ़रवरी (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को नागपुर जायेंगे। देवनानी नागपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद सम्मेलन को पर्यावरण चेतना और सुदृढ भविष्य के लिये हरित युवा नेतृत्व विषय पर संबोधित करेंगे। देवनानी वहां डॉ. हेडगेवार की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

देवनानी से प्रोफेसर कटेजा की भेंट

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शुक्रवार को यहां विधानसभा में राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने मुलाकात की। प्रोफेसर कटेजा की विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से यह शिष्टाचार भेंट थी। कटेजा ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को राजस्थान विश्वविद्यालय में किये जा रहे कार्य और उच्च शिक्षा से जुडे विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर