गिरिडीह में धुत दो बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत

गिरिडीह, 13 मार्च (हि.स.)। जिले के बेेंगाबाद के नवडीह ओपी के विजयागांव मोड़ में दो बाइक सवार नशे की हालत में घर जा रहे थे। इसी दौरान विजया गांव के मोड़ में एक खड़े दीवार में बाइक की टक्कर हुई, जिसमें दोनों की मौत हो गई।

मृतकों का पहचान इसी गांव के प्रमोद कुमार और देवनंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नवडीह ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे और एक दीवार में जा भिड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ कमलनयन/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर