जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, एसएसपी से शिकायत

-पति और जेठ पर लगाया अवैध हथियारों की तस्करी का आरोप

मेरठ, 14 मार्च (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। गुरुवार को एसएसपी से शिकायत करके अपने पति और जेठ पर अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत करते हुए कहा कि उसका पति अपने बड़े भाई से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जेठ उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुकी है। इतना ही नहीं, उसका पति और जेठ पूरे प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई करते हैं। महिला ने अपने पति के अवैध हथियारों के साथ इंटरनेट मीडिया पर वायरल फोटो एसएसपी को दिखाए। महिला का आरोप है कि उसका पति अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पति अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अपने दोस्तों को घर बुलाता है, जो पीड़िता पर गलत नजर रखते हैं। विरोध करने पर आरोपित पत्नी की पिटाई करता है। इसी कारण कुछ दिन पहले महिला ने खुद को आग लगा ली थी। पीड़ित पत्नी ने पति पर साइबर ठगी का भी आरोप लगाया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को जांच कर तत्काल कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/सियाराम

   

सम्बंधित खबर