मुंगेली और शिवपुर चर्चा नगर पालिका में सीएमओ चेक जारी करने के लिए प्राधिकृत
- Admin Admin
- Mar 14, 2024
रायपुर, 14 मार्च (हि.स.)। राज्य शासन ने मुंगेली नगर पालिका और कोरिया जिले के शिवपुर चर्चा नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्षों को प्रदत्त वित्तीय अधिकारों को निलंबित करते हुए आगामी आदेश पर्यंत दोनों नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को एकल हस्ताक्षर से धनादेश (चेक) जारी करने के लिए प्राधिकृत किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज गुरुवार को मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद