वसूली के आरोप में धुला थाने का होमगार्ड और एक अन्य गिरफ्तार

दरंग (असम), 14 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने गुरुवार को रंगदारी वसूलने के आरोप में एक होमगार्ड जवान और एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। यह होमगार्ड जवान अपने आपको शीर्ष पुलिस अधिकारियों का करीबी होने का दावा कर विभिन्न इलाकों में पैसे की वसूली कर रहा था।

दरअसल, क्षेत्रीय पुलिस को पिछले 6 महीने से विभिन्न पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर होमगार्ड शुकुर अली दरंग बिना किसी शिकायत के लोगों को परेशान करता है। होमगार्ड जवान ने पुलिस का तेवर दिखाने के लिए बोलेरो वाहन का इस्तेमाल करता था। इसी बीच धुला के सेरपुर निवासी अजहर अली के भाई को शुकुर अली पुलिस के नाम पर उठाकर दलगांव थाने ले गया था। आरोप है कि दलगांव पुलिस स्टेशन में अजहर अली के भाई से बड़ी मात्रा में पैसे की मांग की गई थी। अजहर अली ने होमगार्ड शुकुर अली और बोलेरो ड्राइवर ऐनुल हक की शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारियों से कर दी। इसी आधार पर पुलिस ने होमगार्ड शुकुर अली दरंग और बोलेरो चालक ऐनुल हक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि होमगार्ड के इस वसूली मामले में कोई पुलिसकर्मी भी शामिल है या नहीं, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर