मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर किया नमन
- Admin Admin
- Mar 17, 2024
भोपाल, 17 मार्च (हि.स.)। महिला सशक्तिकरण की राह में नई कहानी लिखकर नारी शक्ति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देने वाली भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की आज रविवार को जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का। फिर देखना फिज़ूल है कद आसमान का।। अंतरिक्ष में हिंदुस्तान का परचम लहराने वाली नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण, देश के गौरव को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली भारत की बेटी, प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन व विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। आपने देश की बेटियों को सपने देखने का हौसला दिया, आपका ये योगदान युगों-युगों तक याद किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश