केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप का कूचबिहार में हल्ला बोल
- Admin Admin
- Mar 22, 2024
कूचबिहार, 22 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को कूचबिहार में आप के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
आप के कूचबिहार जिला कमेटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिहाई की मांग में शहर के कचहरी मोड़ इलाके में सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किए। इसके बाद आप नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन ने सड़क पर जाम की स्थिति उतपन्न हो गई। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन शांत हो गया।
आप के कूचबिहार जिलाध्यक्ष अमिताभ देवनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उसके नेता केजरीवाल को असंवैधानिक रूप से ईडी ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ और अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग में उनका प्रदर्शन चलता रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा