भरुच में शंकराचार्य मठ में आग लगाकर भड़काऊ कागज फेंके गए

भरुच

- सीसीटीवी में कैदा हुआ घटनाक्रम, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

भरुच, 22 मार्च (हि.स.)। भरुच के नवचोकी ओवारा स्थित द्वारका शारदापीठ संचालित शंकराचार्य मठ में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। मठ में ज्वलनशील डालकर आग लगाई गई। मठ के प्रांगण में भड़काऊ भाषा में लिखे कागज के पुर्जे फेंके गए। घटना की जानकारी मिलने पर भरुच पुलिस का काफिला घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटा है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपित आग लगाते साफ-साफ देखा जा सकता है, आरोपित की पहचान की जा रही है।

भरुच के नदी किनारे द्वारका शारदापीठ सांचलित शंकराचार्य मठ परिसर में महादेव का मंदिर भी स्थित है। शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति यहां पहुंच और परिसर में ज्वलनशील तरल डालकर आग लगा दी। धार्मिक रूप से भड़काऊ बातें लिखी पर्चे फेंके गए। इसके बाद आरोपित घटनास्थल से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज में सम्पूर्ण घटना कैद हो गई है। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

मठ में रहने वाले मुक्तानंद स्वामी ने कहा कि सुबह 5 बजे के आसपास मंदिर में पूजा कर वे वापस लौटे थे। इसके बाद वे मंदिर के दूसरे भाग में जाकर पूजा कर रहे थे। साढ़े पांच बजे के आसपास जानकारी हुई कि कोई व्यक्ति अंदर घुस आया है। बाद में सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि पीछे ओवारा से एक व्यक्ति ने अंदर मंदिर परिसर में आकर आग लगायी। इसके बाद उसने कागज उछाले। इस कागज में सनातन धर्म के विरोध में बातें लिखी गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/प्रभात

   

सम्बंधित खबर