भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी के लोग संलिप्त रहे हैं : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
- Admin Admin
- Mar 22, 2024
रायपुर, 22 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, इंडी गठबंधन को देश भ्रष्टाचारियों का एकत्रीकरण मानता है। भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी के लोग संलिप्त रहे हैं और जो लोग जेल में हैं उनकी जमानत नहीं हो रही है। यही लोग कभी ईमानदारी के ठेकेदार बनते थे। एजेंसियां साक्ष्य के आधार पर काम कर रही है और जो जैसा करेगा वैसा भरेगा यह साफ दिखाई दे रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद