गुवाहाटी, 22 मार्च (हि.स.)। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आप असम के कई नेता और कार्यकर्ता आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, सांसद पवित्र मार्घेरिटा, मंत्री जयंत मल्लबरुवा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। पार्टी की टोपी पहनकर नवागंतुकों का भाजपा में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप के शीर्ष नेता दिल्ली में शराब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वे खुद को पतन के कगार पर ले गए हैं। इस निंदनीय घटना के विरोध में और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का समर्थन करते हुए, गुवाहाटी में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद