रोहा में अज्ञात किशोरी का शव बरामद

नगांव (असम), 22 मार्च (हि.स.)। रोहा के मणिपुरटूप में एक अज्ञात किशोरी का शव बरामदगी को लेकर सनसनी फ़ैल गई। मणिपुरटूप के एक घर के पीछे तमूलबाड़ी में 14-15 साल की लड़की का शव मिला है।

शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने शव को पड़ा देखा और रहा पुलिस को सूचना दी। रोहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

पुलिस को शक है कि शव तीन-चार दिन से वहां पड़ा है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल स्थल के लिए रवाना हो गई है।

युवती कहां से आई, इस जगह कैसे पहुंची, उसकी मौत कैसे हो गई, इसे लेकर इलाके में अटकलबाजी चल रही है। यह हत्या है या नहीं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर