जयपुर फैक्ट्री में आग लगने से पांच लोगों की मौत

जयपुर, 23 मार्च (हि.स.)। जिले के बस्सी थाना क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे आग लगने से पांच लोगों के मौत की सूचना है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या के बारे में अधिकारिक पुष्टी नहीं हो सकी है।

वहीं आग की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बायलर फटने से हुआ है। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भी पहुंची है।

विस्तृत ब्यौरे की प्रतिक्षा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर/आकाश

   

सम्बंधित खबर