होली मनाते समय आदर्श आचार संहिता का ध्यान अवश्य रखें : जिलाधिकारीसभी लोग अमन चैन के साथ होली का त्यौहार मनाएं:- पुलिस अधीक्षक

Tyoharon ke drishtigat peace committee ki meeting Tyoharon ke drishtigat peace committee ki meeting Tyoharon ke drishtigat peace committee ki meeting Tyoharon ke drishtigat peace committee ki meeting Tyoharon ke drishtigat peace committee ki meeting Tyoharon ke drishtigat peace committee ki meeting Tyoharon ke drishtigat peace committee ki meeting

हरदोई, 23 मार्च (हि.स.)। रमजान और होली त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस लाइन में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होली का त्योहार मानते समय आदर्श आचार संहिता का ध्यान रखें। सभी लोग अपने मोबाईल पर सी विजिल ऐप डाऊनलोड कर लें। इस ऐप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है।

आगे कहा कि रंग खेलते वक्त भी यह ध्यान रखें कि हमें किस पर रंग डालना है। उसकी सहमति के बाद ही रंग लगाएं या खेलें। अक्सर यह देखा जाता है कि बिना अनुमति रंग लगाने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। सभी लोग मिलजुल कर त्योहार को मनाएं।

पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि सभी लोग अमन चैन के साथ त्योहार मनाएं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में होलिका दहन के दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। पुलिस के जवान निरंतर गश्त पर रहेंगे। इस दौरान धार्मिक गुरुओं ने भी अपने विचार रखें।

हिन्दुस्थान समाचार/अम्बरीष/दीपक/राजेश

   

सम्बंधित खबर