मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न होली मिलन समाराेह में होंगे शामिल

रायपुर, 24 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होली खेलने जशपुर जा रहे हैं। शासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज (रविवार) दोपहर जशपुर के टिकटगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेंगे। लगभग दो घण्टे तक होली मिलन करने के बाद मुख्यमंत्री साय कार से कुनकुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। कुनकुरी आने से पूर्व चराई डांड के शिव मंदिर में भगवान शिव का दर्शन करेंगे तत्पश्चात वहां से सनातन धर्म समिति प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में हिस्सा लेंगे। सनातन धर्म समिति और व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री एक घण्टा रहेंगे, उसके बाद निज निवास बगिया के लिए रवाना हो जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर