बंगाल में उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
- Admin Admin
- Mar 26, 2024
कोलकाता, 26 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में विधानसभा के उपचुनाव भी होने हैं। पश्चिम बंगाल के भी वामनगोला और बराहनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वामनगोला से भास्कर सरकार को टिकट दिया गया है जबकि बराहनगर विधानसभा सीट पर कोलकाता नगर निगम के पार्षद सजल घोष को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा/संजीव