31 मार्च से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी ममता, महुआ मोइत्रा के लिए करेंगी जनसभा

नदिया, 26 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में सभी पार्टियों जोर लगा रही हैं। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 31 मार्च से प्रचार अभियान में शामिल होने जा रही हैं। ममता 31 मार्च को नदिया जिले की कृष्णा नगर दक्षिण सीट से अपनी पार्टी की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी।

उल्लेखनीय है कि 14 मार्च को अपने आवास पर गिरने के बाद मुख्यमंत्री के माथे और नाक पर चोट लग गई थी। एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही रहने की सलाह दी लेकिन वह घर लौट आई। इसी बीच 17 मार्च की रात गार्डेनरिच में एक हादसा हुआ, जिसमें एक निर्माणाधीन मकान ध्वस्त हो गया। अगले दिन 18 मार्च को वह सिर पर पट्टी बांधकर जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंच गई। अब वह लोकसभा चुनाव के शंखनाद के साथ-साथ जिलं में भी प्रचार शुरू कर रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर