मप्र कांग्रेस ने नौ जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

भोपाल, 26 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक जिलों के नौ जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की है। उक्त संबंध में मंगलवार को अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर उक्त नामों की घोषणा की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किये गये सभी जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को बधाई देते हुए कांग्रेस संगठन में निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आग्रह किया है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि सौरभ नाटी शर्मा को जबलपुर शहर, अनोखी पटेल को भोपाल ग्रामीण, राजीव गुजराती को सीहोर जिला, मुकेश भाटी को उज्जैन शहर, मोहित रघुवंशी को विदिशा, पदमेश गौतम को मऊगंज, धर्मेश घई को मैहर, सुरेश झलके को पांर्ढुणा और नानेश चौधरी को बड़वानी जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा

   

सम्बंधित खबर