आग में 20 झोपड़ियां जलकर खाक

कोलकाता, 27 मार्च (हि.स.)। सियालदह (दक्षिण) शाखा में बुधवार को ढाकुरिया में रेलवे लाइन किनारे एक झोपड़ी में आग लग गई। इस अग्निकांड में तकरीबन 20 झोपड़ियां नष्ट हो गईं। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई।

स्थानीय लोगों का दावा है कि आग लगने के बाद धमाकों की आवाज भी सुनी गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण सियालदह दक्षिण शाखा पर ट्रेनों की आवाजाही ठप्प हो गई और यात्री घंटों परेशान रहे। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग को काबू करने के बाद भी ट्रेनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने दमकल के पहुंचने में देरी का आरोप लगाया। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। ट्रेन सेवाओं को सामान्य करने की भी कोशिशें चल रही थीं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर