मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल एक से पांच अप्रैल तक रहेगा बंद

भोपाल, 28 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में कृषि वर्ष परिवर्तन के कारण कार्यालय आयुक्त, भू-अभिलेख ग्वालियर द्वारा संचालित मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल https://mpbhulekh.gov.in की सेवाएँ एक अप्रैल, 2024 से 5 अप्रैल, 2024 तक स्थगित रहेंगी। यह जानकारी गुरुवार को कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर द्वारा दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर