दुर्घटना में घायल युवक की मृत्यु

देहरादून, 28 मार्च (हि.स.)। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की गुरुवार को प्रेमसुख अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वह बीती 25 मार्च को पांवटा साहिब गया था। वहां से लौटते समय हरबर्टपुर पुल के पास सड़क हादसे में घायल हो गया था।

18 वर्षीय बॉबी सिंह पुत्र स्व. बलविंदर सिंह निवासी काँवली रोड, लक्ष्मण चौक, कोतवाली नगर, देहरादून, को उसके परिजनों ने चिकित्सा के लिए प्रेमसुख हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक इंद्रेश नगर में चाय सुट्टा बार में काम करता था। युवक की मृत्यु के बाद उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर