उधियागुरी में सड़क हादसा, चालक एवं खलासी गंभीर रूप से घायल

बाक्सा (असम), 28 मार्च (हि.स.)। बाक्सा जिलांतर्गत उधियागुड़ी में बीती रात भीषण सड़क हादसे में चालक एवं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि तेज रफ्तार डंपर (एएस-25डीसी- 6101) अनियंत्रित होकर पुल से निचे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल चालक की पहचान बजाली के सेकी निवासी नवीन डेका और खलासी की शिनाख्त बजाली के मइनामाता बाजार निवासी सलाम अली के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

हिंदुस्तान समाचार / किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर