चुनाव प्रचार में मातृ शक्ति की अहम भूमिका

जोधपुर, 29 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की शुक्रवार को दोपहर में प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित प्रधान चुनाव कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक को शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ सहित कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में मातृ शक्ति की भी अहम भूमिका है। महिलाएं अपने आसपास और अन्य स्थानों पर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। वह मोदी सरकार की गांरटी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार द्वारा सौ दिनों में किए गए विकास कार्यो को आमजन के सामने लाए। बैठक में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत की पत्नी नोनद कंवर भी उपस्थित रही। महिला मोर्चा द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, जयश्री गर्ग, इंदिरा राजपुरोहित, कमलेश गोयल आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रही।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर